म.प्र. में विकास कार्यों का सामजिक अंकेक्षण होगा
भोपाल [ महामीडिया] मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि इस साल स्वतंत्रता दिवस पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रभारी मंत्री अपने-अपने जिलों में हुए विकास कार्यों और कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों की जानकारी देंगे। यह प्रस्तुतीकरण एक तरह से विकास कार्यों के सामजिक अंकेक्षण जैसा होगा। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के तहत सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं यह निर्णय अरेरा कॉलोनी भोपाल की एक बेनामी कंपनी को लाभ पहुँचाने के लिए लिया गया है। सामाजिक अंकेक्षण सरकारी योजनाओं, निर्माण कार्यों और नीतियों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता ,जन-भागीदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करने की एक स्वतंत्र प्रक्रिया है।