बिजली कंपनी ने सरचार्ज 2.81 प्रतिशत कम किया

बिजली कंपनी ने सरचार्ज 2.81 प्रतिशत कम किया

भोपाल [ महामीडिया] एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी ने बिजली बिलों में वसूले जाने वाले फ्यूल कॉस्ट एंड पावर परचेज एग्रीमेंट सरचार्ज में बड़ी कटौती की है। इस सरचार्ज को घटाकर अब 1.10% कर दिया गया है। मई के महीने में यह सरचार्ज 3.91% था जिसमें अब 2.81 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। वहीं, अप्रैल में यह आंकड़ा 6% से भी ऊपर पहुंच गया था। इस कटौती के बाद उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत के आधार पर उनके बिलों में सीधे तौर पर बचत देखने को मिलेगी। इसमें कुल 2.81 प्रतिशत की कटौती की गई है जिसका सीधा लाभ बिजली उपभोक्ताओं को मिलेगा।

सम्बंधित ख़बरें