आज आधे म.प्र. में आंधी-बारिश का अलर्ट
भोपाल [ महामीडिया]
म.प्र. में भले ही मानसून की एंट्री नहीं हुई हो लेकिन इससे पहले ही पूरे प्रदेश में औसत आधा इंच से ज्यादा पानी गिर चूका हैइस महीने अब तक औसत 8.3 मिमी बारिश ही हुयी है। अनुमान है कि म.प्र. में मानसून 15 से 18 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। प्रदेश में मानसून के आने की तारीख 15 जून है। पिछले साल एक दिन लेट 16 जून को मानसून की एंट्री हुई थी। प्रदेश में मानसून की एंट्री से पहले आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। जून की शुरुआत से ही बारिश हो रही है। रविवार को देवास, सीहोर समेत कई जिलों में आंधी-बारिश का दौर बना रहा। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी रहने की संभावना । मौसम केंद्र भोपाल की माने तो आज ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सागर, दमोह, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में आंधी-बारिश हो सकती है ।