उमरिया सड़क हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत
भोपाल [ महामीडिया]
शुक्रवार की देर रात उमरिया जिले के अमहा के खेरमाई मंदिर के पास हुए सड़क हादसे का शिकार चार में से दो युवकों के मौत हो गई है। दोनों युवकों को देर रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है । दोनों युवक चचेरे भाई बताये जा रहे है। हादसे में नोरोजाबाद थाना अंतर्गत सनन पिता सुखराम बैगा निवासी बरही उम्र 18 वर्ष एव अभिषेक पिता बाबूलाल बैगा निवासी बरही उम्र 20 वर्ष की मौत हो गई है जबकि दो युवक घायल बताए गए हैं ।