नवीनतम
टेस्ट क्रिकेट : वेस्टइंडीज के विरुद्ध भारत ने तीन शतकों के साथ 448 रन बनाए
अहमदाबाद [ महामीडिया ] भारत और वेस्टइंडीज के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहला टेस्ट खेला जा रहा है। भारत ने अहमदाबाद टेस्ट में वेस्टइंडीज के विरुद्ध मजबूत बढ़त हासिल कर ली है। आज शुक्रवार को दूसरे दिन दिन का खेल समाप्त होने तक भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 448 रन बना डाले। ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 104 और वॉशिंगटन सुंदर 9 रन पर नाबाद लौटे। जिसके चलते पहली पारी में बढ़त 286 रनों की हो गई। दूसरे दिन के खेल पूरी तरह से भारतीय बल्लेबाजों के नाम रहा है क्योंकि 3 लगातार शतक देखने को मिले हैं। पहले केएल राहुल ने धमाकेदार सेंचुरी जड़ी। उसके बाद ध्रुव जुरेल ने अपने करियर का पहला शतक लगाया। दिन के खेल समाप्त होने से ठीक पहले रवींद्र जडेजा ने भी छठा टेस्ट शतक मारा है।