नवीनतम
राष्ट्रपति मुर्मु ने सिकल सेल प्रदर्शनी का शुभारंभ किया
खंडवा [ महा मीडिया ] विश्व सिकल सेल दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुबह 10.30 बजे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच पर आने से पहले उन्होंने सिकल सेल पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। मंच पर राज्यपाल मंगू भाई पटेल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, इंदर सिंह राजपूत, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और मंत्री डॉ. विजय शाह मौजूद थे।