मध्यप्रदेश में सब्जी उत्पादन का नया कीर्तिमान

मध्यप्रदेश में सब्जी उत्पादन का नया कीर्तिमान

भोपाल [ मह मीडिया] 

मध्यप्रदेश में सब्जी उत्पादन ने पिछले चार वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि की है। वर्ष 2022-23 में जहां कुल उत्पादन 236.41 लाख मीट्रिक टन था वहीं वर्ष 2024-25 में यह बढ़कर 257.99 लाख मीट्रिक टन तक पहुंच गया। अर्थात मात्र चार वर्षों में लगभग 21.58 लाख मीट्रिक टन की वृद्धि दर्ज की गई। यह उपलब्धि प्रदेश के सब्जी उत्पादन क्षेत्र की निरंतर प्रगति का प्रमाण है। भारत में कुल सब्जी उत्पादन लगभग 2177 लाख मीट्रिक टन है जिसमें मध्यप्रदेश का योगदान लगभग 259 लाख मीट्रिक टन है। यही कारण है कि प्रदेश आज देश में सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। यह उपलब्धि न केवल राज्य की कृषि क्षमता को दर्शाती है बल्कि देश की खाद्य एवं पोषण सुरक्षा में मध्यप्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करती है।

सम्बंधित ख़बरें