फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ 24 जुलाई को रिलीज होगी
भोपाल [ महामीडिया] फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर के आखिर में बताया गया है कि यह फिल्म 24 जुलाई को रिलीज होगी। इसके निर्देशक चेतन डीके हैं। टीजर में यह भी दिखाया गया है कि मिलावटी और जहरीला खाना खाने से लोग बीमार पड़ रहे हैं और अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। ‘द इंडिया स्टोरी’ का टीजर एक ऐसी कहानी की झलक देता है, जिसमें आज के मुद्दे होंगे। ‘द इंडिया स्टोरी’ एक बहुचर्चित आगामी हिंदी ड्रामा फिल्म है जो खेती में कीटनाशकों और रसायनों के खतरनाक दुरुपयोग तथा खाद्य पदार्थों में मिलावट के गंभीर मुद्दे पर आधारित है।