फिल्म ‘द ऑडेसी’ 17 जुलाई को रिलीज होगी
भोपाल [ महामीडिया] आगामी फिल्म ‘द ऑडेसी’ 17 जुलाई को रिलीज होनी है लेकिन भारत में फिल्म की आईमैक्स टिकटों की एडवांस बुकिंग खुलते ही दर्शकों ने रिकॉर्ड स्तर पर सीटें बुक कर ली हैं। रिलीज से करीब 1 महीने पहले ही भारत में इस फिल्म के 1.5 लाख टिकट बिक चुके हैं। नोलन की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ओपनहाइमर’ ने 2023 में बुकिंग शुरू होने के इसी चरण में 65 हजार टिकट बेचे थे। ‘द ऑडेसी’ इतिहास की पहली ऐसी फिल्म भी है जो पूरी तरह से आईमैक्स कैमरा पर शूट हुई है। यह यूनानी कवि होमर की प्रसिद्ध महाकाव्य रचना पर आधारित है। कहानी ट्रॉय युद्ध के बाद इथाका के राजा की यात्रा दिखाती है।