विश्व नेत्रदान दिवस आज

विश्व नेत्रदान दिवस आज

भोपाल [महा मीडिया] 

विश्व नेत्रदान दिवस हर साल 10 जून को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य लोगों को मृत्यु के बाद नेत्रदान के लिए प्रोत्साहित करना है। आपका यह एक संकल्प अंधकार में जी रहे लोगों के जीवन में नई रोशनी ला सकता है। किसी व्यक्ति की मृत्यु के बाद छह घंटे के भीतर कार्निया सुरक्षित निकालना जरूरी होता है। कई मामलों में स्वजन समय पर नेत्रदान की सूचना नहीं देते, जिससे कार्निया खराब हो जाता है। भारत में हर वर्ष एक लाख कार्निया प्रत्यारोपण की आवश्यकता होती है जबकि 2023 में देशभर में केवल 47,676 कार्निया ही संग्रहित हुए। इनमें से 29,057 का ही प्रत्यारोपण हो सका। यानी लगभग 39 प्रतिशत दान किए गए कार्निया उपयोग में नहीं आ पाए।

सम्बंधित ख़बरें