भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि

भारत के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में 11 प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [ महामीडिया] 

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री बढती जा रही है ।  मई में सभी वाहन श्रे​णियों में ईवी की हिस्सेदारी 11 प्रतिशत के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई है। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यह आंकड़ा करीब 7 प्रतिशत था। यह रुझान ऐसे समय में दिखा है जब यात्री वाहन, तिपहिया सहित सभी श्रे​णियों में खुदरा बिक्री के मई के आंकड़े शानदार रहे हैं। 

 

दोपहिया वाहनों श्रेणी में ईवी की हिस्सेदारी एक साल पहले के 6.11 प्रतिशत से बढ़कर 9.25 प्रतिशत हो गई है। तिपहिया वाहन श्रेणी में ईवी की हिस्सेदारी मई 2025 में 61.46 प्रतिशत  थी जो बढ़कर इस साल मई में 64.45 प्रतिशत हो गई है । यात्री वाहन श्रेणी में ईवी की हिस्सेदारी 4.51 प्रतिशत से बढ़कर 6.63 प्रतिशत और वा​णि​​ज्यिक वाहन श्रेणी में 1.37 प्रतिशत से बढ़कर 2.86 प्रतिशत हो गई है।

सम्बंधित ख़बरें