सहारा रेगिस्तान में 49 लोग प्यासे मरे

सहारा रेगिस्तान में 49 लोग प्यासे मरे

भोपाल [ महामीडिया]  

नाइजर के सहारा रेगिस्तान में प्यास से कम से कम 49 लोगों की मौत हो गई है। जिस ट्रक में वह यात्रा कर रहे थे वह रास्ते में खराब हो गया था। यात्रियों ने कई दिनों तक इसे ठीक करने की कोशिश की लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं हो पाए।यह ट्रक माली के हारौबा शहर से रवाना हुआ था जो नाइजर सीमा से 300 किलोमीटर से अधिक दूर है। यह सभी एक मुस्लिम धार्मिक उत्सव में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। यात्रा के दौरान उनका ट्रक खराब हो गया। इस हादसे में केवल दो लोग बच पाए हैं उन्होंने किसी तरह रेगिस्तान पार कर नजदीकी शहर असामाका तक पहुंचने में सफलता हासिल की और वहां अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। जब बचाव दल मौके पर पहुंचा तो ट्रक के नीचे और उसके आसपास दर्जनों शव पड़े मिले।

सम्बंधित ख़बरें