फिल्म 'गवर्नर' 12 जून को रिलीज होगी
भोपाल [ महामीडिया] बहुचर्चित फिल्म 'गवर्नर' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलावों के बाद इसे हरी झंडी दे दी है। फिल्म को 'UA 13+' का सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म 'गवर्नर' एक बहुचर्चित हिंदी भाषी पॉलिटिकल और फाइनेंशियल थ्रिलर फिल्म है। यह फिल्म साल 1990 के गंभीर आर्थिक संकट की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। फिल्म में गवर्नर (ए. रामानन) की भूमिका निभाई है जिसने दिवालियापन के कगार पर खड़े भारत को बचाया था।