देश के बागवानी उत्पादन में 70 लाख टन वृद्धि का अनुमान
भोपाल [ महा मीडिया]
भारत का बागवानी क्षेत्र वर्ष 2025-26 में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर सकता है। दूसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार देश का कुल बागवानी उत्पादन 3777.76 लाख टन (377.78 मिलियन टन) रहने का अनुमान है। यह पिछले वर्ष 2024-25 के अंतिम अनुमान 3707.38 लाख टन की तुलना में 70.39 लाख टन अथवा 1.9 प्रतिशत अधिक है।