नवीनतम
मारिया मचाडो ने ट्रंप को सौंपा अपना नोबेल पुरस्कार
नई दिल्ली (महामीडिया): वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की. ट्रंप के वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने के लिए अमेरिकी मिलिट्री ऑपरेशन चलाने के निर्देश के बाद यह उनकी पहली आमने-सामने की मुलाकात थी. अल जजीरा ने इस खबर की पुष्टि की है.
ट्रंप से मिलने के बाद व्हाइट हाउस से निकलते हुए मचाडो ने कहा कि हम वेनेजुएला की आजादी के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति पर भरोसा कर रहे हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल शांति पुरस्कार मेडल दिया है, लेकिन इस बात की जानकारी नहीं हो पाई है कि ट्रंप न इसे स्वीकार किया या नहीं. बता दें, मारिया कोरिना मचाडो लंच मीटिंग के लिए व्हाइट हाउस आई थीं. इस बीच, गुरुवार (स्थानीय समयानुसार) को व्हाइट हाउस के बाहर समर्थक इकट्ठा हुए और वेनेजुएला के मौजूदा शासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. वे अपने देश में आजादी और राजनीतिक बदलाव की मांग करते हुए झंडे लहरा रहे थे.
अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक दोनों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई, जब वे बाहर निकलीं तो वहां मौजूद लोगों ने धन्यवाद ट्रंप के नारे लगाए और मारिया वहां से अन्य कार्यक्रम के लिए चली गईं.