नवीनतम
पेंगुइन जागरूकता दिवस आज
कटनी [ महामीडिया] प्रतिवर्ष 20 जनवरी को पूरी दुनिया में पेंगुइन जागरूकता दिवस मनाया जाता है। इस दिन का उद्देश्य पेंगुइन के बारे में लोगों को जागरूक करना और उनके संरक्षण की जरूरत को समझाना है। पेंगुइन अपनी सीधी चाल, काले-सफेद शरीर और प्यारी हरकतों के कारण सभी को आकर्षित करते हैं। लेकिन उनकी सुंदरता के पीछे कई गंभीर चुनौतियां छिपी हुई हैं।
पेंगुइन उड़ नहीं सकते फिर भी वे बेहतरीन तैराक होते हैं। उनके पंख तैरने में मदद करते हैं और वह पानी के अंदर बहुत तेजी से चल सकते हैं। दुनिया में पेंगुइन की 18 से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं। कुछ प्रजातियां लाखों वर्षों से पृथ्वी पर उपस्थित हैं। यह पक्षी ठंडे क्षेत्रों में रहने के लिए पूरी तरह अनुकूलित होते हैं। भले ही इस दिवस के आगे अंतर्राष्ट्रीय अथवा ग्लोबल शब्द नहीं जोड़ा गया है परंतु यह जागरूकता दिवस पूरी दुनिया में एक साथ मनाया जाता है और इसको मनाए जाने का प्रमुख उद्देश्य प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण को माना जाता है।