नवीनतम
वैश्विक परिवार दिवस आज
भोपाल [महामीडिया ] आज भारत के नए वर्ष के साथ-साथ वैश्विक परिवार दिवस भी मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य विश्व शांति के लिए जरूरी प्रमुख तथ्य वैश्विक बंधुत्व की भावना को मजबूत करना है। जब तक दुनिया के तमाम राष्ट्र, तमाम समाज एवं तमाम सभ्यताओं के लोग एकजुट नहीं होंगे तब तक पूरी दुनिया में विश्व शांति का लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। विश्व शांति के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्राथमिक शर्त पूरी दुनिया से भ्रष्टाचार की समाप्ति है जब तक इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर लिया जाता तब तक विश्व शांति का मार्ग पुष्पित एवं पल्लवित नहीं हो सकता। यही कारण है कि जो परिवार, समाज एवं जाति के लोग विश्व शांति के प्रति अपनी आस्था रखते हैं वह पूरी दुनिया में एकजुट होकर वैश्विक परिवार दिवस को पूरी धूमधाम के साथ मनाते हैं। आज पूरी दुनिया एक परिवार का स्वरूप ले चुकी है और हमें इस परिवार की जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए अपनी सोच एवं अभिव्यक्ति को वैश्विक धरातल पर उतारना होगा तभी विश्व परिवार दिवस की परिकल्पना एवं विश्व शांति की स्थापना के मार्ग में भारत के योगदान को रेखांकित किया जा सकेगा।