विश्व हिंदी दिवस आज

विश्व हिंदी दिवस आज

भोपाल [महामीडिया] आज 10 जनवरी को पूरी दुनिया में प्रतिवर्ष विश्व हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य पूरी दुनिया में हिंदी के प्रचार प्रसार को बढ़ावा देते हुए हिंदी को एक विशिष्ट संपर्क भाषा के रूप में बढ़ावा देना होता है। हिंदी आज न केवल विश्व की सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक बल्कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से लेकर विश्व के समस्त क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रही है। हिंदी दिवस को बढ़ावा देने के लिए भारत के बैंकों में राजभाषा सप्ताह राजभाषा दिवस एवं हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी के प्रति समर्पण व्यक्त करने के लिए कुछ विशिष्ट कार्य किए जाते हैं लेकिन हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हिंदी केवल सरकारी आवश्यकता अथवा आदेशों के कारण नहीं बल्कि बैंकों के कामकाज में हिंदी का अधिक से अधिक उपयोग एवं हिंदी भाषा की स्वीकार्यता को बढ़ावा देना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें