नवीनतम
सुप्रसिद्ध उद्योगपति अंबानी ने मानवता को अपनाकर भारत को विश्व गुरु बनाने की वकालत की
भोपाल[ महामीडिया ] रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने शनिवार को कहा कि भारत को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में अग्रणी बनना चाहिए लेकिन नई तकनीक अपनाते समय सहानुभूति और मानवता को भी प्राथमिकता देना जरूरी है।अंबानी ने अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस के अवसर पर कहा कि रिलायंस की टेलीकॉम कंपनी जियो ने भारत को डिजिटल दुनिया के मुख्य धारा में ला खड़ा किया है। उन्होंने कहा एआई की जरूरत है लेकिन इससे भी ज्यादा हमें सहानुभूति और करुणा की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि अगर हम बुद्धिमत्ता को सहानुभूति के साथ और समृद्धि को उद्देश्य के साथ जोड़ें तो भारत दुनिया के सामने विकास का नया मॉडल पेश कर सकता है। मुकेश अंबानी का यह मानवता के संदर्भ में दिया गया रतन टाटा के बाद भारत का दूसरा दृष्टिकोण है जो पूरी दुनिया में सामाजिक सरोकारों को उजागर करता है।