म.प्र. के ग्यारह मन्दिरों के लिए ‘टेंपल बॉन्ड' जारी होंगे

म.प्र. के ग्यारह मन्दिरों के लिए ‘टेंपल बॉन्ड' जारी होंगे

भोपाल [ महा मीडिया] 

उज्जैन और आगर-मालवा के 11 प्रमुख मंदिरों का नवीनीकरण और उनमें श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं का विस्तार होगा । इसके लिए देश में पहली बार ‘टेंपल बॉन्ड' जारी किए जाएंगे।  तकनीकी समिति की पहली बैठक में इस योजना को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी गई है। इसका उद्देश्य मंदिरों का जीर्णोद्धार, सौंदर्यीकरण, और श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग, पेयजल व बेहतर सड़क जैसी सुविधाएं विकसित करना है। नगरीय विकास के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे की अध्यक्षता में हुई तकनीकी समिति की पहली बैठक में इस योजना को सैद्धांतिक अनुमति दी गई है।

सम्बंधित ख़बरें