मोदी ने तीस साल पुराना मफलर पहनकर यादें ताजा की
भोपाल [ महा मीडिया] प्रधानमंत्री मोदी ने आज शनिवार को ऑकलैंड में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने करीब तीन दशक पुराना किस्सा सुनाया। मोदी ने कहा 30 साल पहले जब मैं किसी सरकार का हिस्सा नहीं था तब मुझे यहां आने का मौका मिला था। उस समय मुझे किसी ने गिफ्ट में तीन चीजें दीं थी जो मैं भारत लेकर गया था। एक मफलर, दूसरी- कैप और तीसरा- एक सेट दस्ताना। उसमें भी एक चीज मैं अभी यहां इस कार्यक्रम में भी लेकर आया हूं। इस मफलर को मैंने कई बार उपयोग किया और आज भी संभाल कर रखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि हमारे लिए सामने वाले देश की जनसंख्या नहीं जनकल्याण की भावना मायने रखती है। हमने न्यूजीलैंड से भी बहुत कुछ सीखा है और अब भी सीख रहे हैं।