उन्नाव सड़क हादसे में तीन लोग मरे
भोपाल [ महा मीडिया] कानपुर-लखनऊ हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी हैं। बस के यात्रियों को आगे खड़े होकर दूसरी बस में बैठा रहे कंडक्टर समेत पांच यात्री चपेट में आ गए। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। परिचालक व एक अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। काशी डिपो की रोडवेज बस अयोध्या से कानपुर जा रही थी। मृतकों की पहचान राजेंद्र पुत्र स्वामी प्रसाद निवासी मदनपुर, कप्तानगंज, बस्ती, रामनरेश पुत्र रामदास निवासी तुलसी तारा, पूराकलंदर, अयोध्या व शरद गुप्ता निवासी कानपुर के रूप में हुई है।