वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की नाव पलटी
भोपाल [ महामीडिया] वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास आज शनिवार को भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही एक बोट समुद्र में पलट गई है। स्थानीय प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और खोज-बचाव अभियान जारी है। इसमें 32 भारतीय पर्यटक सवार थे। इनमें से 18 का रेस्क्यू कर लिया गया है जबकि 14 की तलाश जारी है। यहां यात्रियों की मदद के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। इससे संपर्क करने के लिए हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930,और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं।