भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज

भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का आखिरी मैच आज

भोपाल [ महा मीडिया] भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मैच  साउथैम्प्टन के रोज बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। पहला मुकाबला बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था जबकि अगले तीनों मैच मेजबान टीम ने जीते है। भारत एक भी टी-20 मैच नहीं जीत सका है। टीम लगातार 6 मैचों से जीत का इंतजार कर रही है। अगर भारत यह मुकाबला हारता है तो पहली बार तीन या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज गंवाएगा। दूसरी ओर इंग्लैंड जीत के साथ भारत को पीछे छोड़कर टी-20 रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन जाएगी ।

टीम इंडिया स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, सूर्यांश शेडगे, वाशिंगटन सुंदर.

इंग्लैंड स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, सैम कुरेन, विल जैक, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, आदिल राशिद, जोश टोंग, जॉर्डन कॉक्स, सोनी बेकर, ल्यूक वुड, साकिब महमूद, रेहान अहमद, जेम्स कोल्स.

सम्बंधित ख़बरें