स्विगी इंस्टामार्ट को खाद्य नियामक ने नौ नोटिस जारी किये

स्विगी इंस्टामार्ट को खाद्य नियामक ने नौ नोटिस जारी किये

भोपाल [ महा मीडिया] 

खाद्य नियामक [ FSSAI] ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को कुल 9 नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई ग्राहकों से मिली शिकायतों के बाद की गई है जिनमें प्लेटफॉर्म द्वारा सड़ा हुआ, दूषित और एक्सपायर्ड खाना सप्लाई करने के आरोप लगाए गए हैं। खाद्य नियामक ने स्विगी इंस्टामार्ट से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण माँगा है। यदि कंपनी तय समय में सही उत्तर नहीं देती है तो उसके विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें