असम में 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

असम में 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली

भोपाल [ महामीडिया] असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने आज शुक्रवार को अपनी कैबिनेट का विस्तार किया है। इसमें 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।नई कैबिनेट में अश्विनी राय सरकार, नीलिमा देवी और सुशांत बरगोहाईं को शामिल किया गया है। वहीं असम गण परिषद के नेता केशव महंत को भी मंत्री बनाया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी भी नई मंत्री परिषद में शामिल हुए हैं। इसके अलावा अशोक सिंघल, बिमल बोरा, जयंत मल्लाबरुआ, कौशिक राय, कृष्णेंदु पॉल, पीयूष हजारिका और रणोज पेगू ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

सम्बंधित ख़बरें