रुसी राष्ट्रपति ने भारत को सुखोई-57 का ऑफर दिया

रुसी राष्ट्रपति ने भारत को सुखोई-57 का ऑफर दिया

भोपाल [ महामीडिया] रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को सुखोई SU-57 स्टेल्थ फाइटर जेट को लेकर बड़ा ऑफर दिया है। उन्होंने कहा है कि रूस, भारत के साथ मिलकर इस विमान का विकास और उत्पादन करने के लिए तैयार है। साथ ही रूस जरूरी रक्षा तकनीकें साझा करने के लिए भी तैयार है।पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम के दौरान कहा कि पहले भी भारत को इसे बनाने के प्रोजेक्ट में साझेदार बनने का ऑफर दिया था। उस समय भारत ने कहा था कि रूस पहले इस प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाए उसके बाद भारत इसमें शामिल होने पर विचार करेगा। सुखोई एसयू-57 रूस द्वारा विकसित पांचवीं पीढ़ी का ट्विन-इंजन मल्टीरोल स्टील्थ फाइटर जेट है। इसे विशेष रूप से रडार की पकड़ से बचने (स्टील्थ तकनीक), सुपरक्रूज़ (ध्वनि से तेज गति) और बेहतरीन पैंतरेबाज़ी के लिए डिज़ाइन किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें