भोपाल -रायसेन राजमार्ग सड़क हादसे में तीन यात्री मरे
भोपाल [ महामीडिया] रायसेन-भोपाल मार्ग पर आज शुक्रवार सुबह बिलखिरिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हाे गया है। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई है जबकि करीब दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसा दो यात्री बसों की आमने-सामने टक्कर के बाद हुआ है जिसमें एक बस अनियंत्रित होकर पुलिया से जा टकराई है। नेशनल हाईवे 146 पर सिंगल लेन पर हैवी ट्रैफिक रहता है जिसके चलते यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। एक बस रायसेन से भोपाल की ओर जा रही थी जबकि दूसरी बस भोपाल से सागर जिले के केसली की तरफ जा रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे बिलखिरिया के पास दोनों बसों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और वह अनियंत्रित होकर पुलिया में घुस गई।