राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा का परीक्षा परिणाम जारी

भोपाल [ महामीडिया] राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा [NCET] का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है जो उम्मीदवार 17 अप्रैल को इस परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे वह उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा। इस परीक्षा में कुल 58,995 कैंडिडेट्स शामिल हुए थे। इसमें महिला उम्मीदवारों की संख्या 38,671 और पुरुष उम्मीदवारों की संख्या कुल 20,324 है। यह परीक्षा कुल 66 विषयों के लिए आयोजित कराई गई थी। 

सम्बंधित ख़बरें