भारी बारिश से मुंबई बेहाल

भारी बारिश से मुंबई बेहाल

भोपाल [ महामीडिया] 

मुंबई और उसके आस-पास के  क्षेत्रों में बारिश ने एक बार फिर लोगों को भारी परेशानी मे डाल दिया है । मुंबई महानगर क्षेत्र में भारी बारिश से रेल, सड़क और हवाई सेवाएं लगभग ठप्प हो गयी हैं । आसमान से बरसी इस आफत ने भारत की आर्थिक राजधानी में कारोबार और  दैनिकगतिविधियां तितर-बितर कर दीं है। घमासान बारिश से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है। महाराष्ट्र के आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा कि पिछले 3-4 दिनों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों में मुंबई में औसतन 105.24 मिलीमीटर बारिश हुई जबकि पूर्वी और पश्चिमी उपनगरों में क्रमशः 161.11 मिलीमीटर और 159.40 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है ।

सम्बंधित ख़बरें