यूक्रेन मामले को लेकर ट्रम्प एवं पुतिन की बीच डेढ़ घंटे चर्चा
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प और रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बीच यूक्रेन युद्ध को लेकर लगभग 90 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई । ट्रम्प ने युद्ध जल्द खत्म करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है वहीं पुतिन ने कूटनीतिक समाधान पर जोर दिया है । ट्रम्प ने युद्ध को जल्द से जल्द खत्म करने की अपनी इच्छा दोहराई है और इस संकट के समाधान के लिए अमेरिका की तत्परता की पुष्टि की है। पुतिन के अनुसार रूस कूटनीतिक समाधान का पक्षधर है लेकिन उन्होंने यूक्रेन और उसके यूरोपीय सहयोगियों पर युद्ध को लंबा खींचने और बढ़ाने का आरोप लगाया।