सरकार ने प्याज का ख़रीदी मूल्य 13 प्रतिशत बढ़ाया
भोपाल [ महामीडिया] केंद्र सरकार ने मूल्य स्थिरीकरण बफर के लिए प्याज की खरीद कीमत में 13 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। इसके तहत खरीद मूल्य 1,875 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। संशोधित खरीद मूल्य प्रभावी हो गया है। सरकार के अनुसार महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात में प्याज का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। वर्तमान में भंडारित प्याज की किसी प्रकार की कमी के संकेत नहीं हैं। अखिल भारतीय स्तर पर दैनिक मंडी आवक 50 हजार मीट्रिक टन से अधिक बनी हुई है,जबकि महाराष्ट्र में यह आवक 30 हजार मीट्रिक टन से अधिक है। बेहतर गुणवत्ता वाला प्याज अभी भी भंडार में उपलब्ध है और मंदी के दौर में इसके बाजार में आने की उम्मीद है।