म.प्र.के 22 खिलाड़ी एशियाड के लिए चयनित

म.प्र.के 22 खिलाड़ी एशियाड के लिए चयनित

भोपाल [ महामीडिया] एशियन गेम्स के लिए मध्य प्रदेश के कुल 22 खिलाड़ियों का चयन भारतीय दल में हुआ है। यह प्रदेश के खेल इतिहास में पहली बार है जब इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी एशियाड में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। एशियाड जाने वाले भारतीय दल में म.प्र. के खिलाड़ी सुप्रिया जाटव, निधि नन्हेट कराते, एकता यादव, शैल चार्ल्स, हर्षिता तोमर, गोविंद बैरागी सभी सेलिंग, मुस्कान किरार तीरंदाजी, विश्वजीत कुशवाह, प्रिंस परमार, जाह्नवी श्रीवास्तव, चंपा मौर्य, आरती पांडेय, धीरज कीर, राहुल केवट सभी केना सलालम, नमीता चंदेल, मीरा दास कयाकिंग केनोइंग, लकी नाथ रोइंग,  अद्वैत पागे तैराकी, वर्षा वर्मन शूटिंग, सौरभ वर्मा,समीर वर्मा बैडमिंटन, अंजुल नामदेव  शामिल हैं। एशियाई खेल (जिन्हें एशियाड भी कहा जाता है) पूरे एशिया के एथलीटों के लिए आयोजित होने वाली एक प्रमुख बहु-खेल प्रतियोगिता है जो हर चार साल में होती है

सम्बंधित ख़बरें