जयपुर फुटपाथ हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मरे

जयपुर फुटपाथ हादसे में एक ही परिवार के चार लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] जयपुर में तेज रफ्तार ट्रेलर ने फुटपाथ पर बैठे एक परिवार के 5 लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन बच्चों और पिता की मौत हो गई। मां के दोनों पैर कट गए। हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास पर कमला नेहरू नगर में मंगलवार सुबह 8:46 बजे हुआ है। मृतकों की पहचान राजसमंद के जैतपुरा का निवासी चंद्रप्रकाश और उनके बेटों रमेश (11), दीपक (8),रतन (10) के रूप में हुई है।

सम्बंधित ख़बरें