अहमदाबाद में 166 बांग्लादेशी गिरफ्तार
भोपाल [ महामीडिया] अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने अवैध घुसपैठ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के तीन इलाकों से 300 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया है। जांच में 166 बांग्लादेशी पाए गए हैं जबकि अन्य संदिग्ध हैं जिनके डॉक्यूमेंट्स की जांच की जा रही है। 2 जून की रात चलाए गए अभियान में अहमदाबाद पुलिस ने चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में कार्रवाई की है। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को क्राइम ब्रांच कैंपस में रखा गया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में 41 पुरुष, 95 महिलाएं और 30 बच्चे शामिल हैं।