आंधी-बारिश की वजह से देश में अब तक 31 लोग मरे

आंधी-बारिश की वजह से देश में अब तक 31 लोग मरे

भोपाल [ महामीडिया] 

यूपी में आंधी-बारिश की वजह से 8 लोगों की मौत हो गई है । जबकि बिहार में  बिजली गिरने से 7 बच्चों समेत 23 लोगों की मौत हो गई और  2 महिलाएं झुलस गईं। इस बेमौसम बारिश और आंधी की घटनाओं में मरने वालों की संख्या 31 के पार पहुंच गई है। अधिकांश मौतें बिजली गिरने  पेड़ या दीवार गिरने और आंधी की वजह से हुई हैं। कच्चे घरों, बिजली के खंभों और फसलों (खासकर आम और गेहूं) को भारी नुकसान पहुंचा है। राजस्थान और अन्य राज्यों में धूल भरी आंधी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें