गोसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग हादसे में 39 यात्री घायल

गोसलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग हादसे में 39 यात्री घायल

भोपाल [ महामीडिया] गोसलपुर में नेशनल हाईवे के बीच में आज मंगलवार सुबह ट्रैक्टर एमपी 20 ac 0372 और  बस क्रमांक एमपी 20 pa 9849 क्रॉसिंग के दौरान जबरदस्त भिड़ंत हो गई है। हादसे के बाद यात्रियों से भरी बस और ट्रैक्टर दोनों पलट गए है । बस में सवार 39 लोग घायल हैं जिसमें 21 लोग सिहोरा अस्पताल और 18 गोसलपुर में के सरकारी अस्‍पतासल में भर्ती किए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। जबलपुर-कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित हुआ जिससे जाम में वाहन फंसे हुए हैं। पुलिस के पहुंचने के बाद यातायात सामान्य हुआ।

सम्बंधित ख़बरें