स्टेट बैंक की साइबर वॉल्टएज पॉलिसी

स्टेट बैंक की साइबर वॉल्टएज पॉलिसी

भोपाल [महामीडिया] 

साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। बैंक अब ठगी का शिकार लोगों को  साइबर वॉल्टएज पॉलिसी  का मरहम लगाएगा और ठगी की रकम के नुकसान की भरपाई करेगा। साइबर ठगी के बढ़ते मामले को देखते हुए स्टेट बैंक ने साइबर वॉल्टएज पॉलिसी नाम से एक योजना लेकर आया है। जो आपके पैसों को आनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल खतरों से न केवल सुरक्षित रखेगा बल्कि तनाव-मुक्त भी बनाएगा। साइबर वोल्टेज एक साइबर इंश्योरेंस प्लान जो आपके पैसों को आनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल खतरों से सुरक्षित रखता है। जब भी आप आनलाइन क्लिक करें, शापिंग करें या कोई लेनदेन करें तो सुरक्षित और तनाव-मुक्त रहें। इसके लिए आपको एक बार एक हजार रुपये का निवेश इस प्लान में करना है। इसके तहत एक लाख रुपये तक आपको भुगतान किया जाएगा। इस योजना का लाभ  बैंक के बचत खाताधारकों  को मिलेगा। जिनकी उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक है। यह फंड की चोरी, बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, मोबाइल वालेट या यूपीआइ तक अनधिकृत पहुंच के कारण होने वाले वित्तीय नुकसान को कवर करेगा जो हैकिंग का शिकार होने के परिणामस्वरूप होता है। स्टेट बैंक  द्वारा पेश की गई साइबर वॉल्टएज एक विशेष साइबर बीमा पॉलिसी है। इसे व्यक्तिगत ग्राहकों और उनके परिवारों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल फ्रॉड और साइबर हमलों से होने वाले वित्तीय नुकसान से बचाने के लिए लॉन्च किया गया है। 

सम्बंधित ख़बरें