ट्रम्प की बेटी टिफनी भारत दौरे पर
भोपाल [ महामीडिया] अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी ट्रम्प अपने पति माइकल बोलुस के साथ भारत दौरे पर हैं। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने उनका स्वागत किया। दोनों ने दिल्ली स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। टिफनी ट्रम्प ने मंदिर यात्रा को शानदार अनुभव बताया। इसके अलावा वे ताजमहल भी गए। दोनों की ताजमहल यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।