पश्चिम बंगाल में टीएमसी के 58 विधायकों की बगावत
भोपाल [ महामीडिया] पश्चिम बंगाल में टीएमसी में फूट पड़ती नजर आ रही है। पार्टी से निकाले गए विधायक ऋतब्रत बनर्जी को 58 बागी विधायकों ने विधायक दल का नेता घोषित किया हैं। आज बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस को समर्थन पत्र भी सौंपा। बागी गुट ने अपने पत्र में ममता बनर्जी को अब भी पार्टी अध्यक्ष बताया है लेकिन वह अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व और विधायक दल से जुड़े निर्णयों को स्वीकार नहीं कर रहे हैं। बंगाल में हुए चुनाव में टीएमसी ने 80 सीटें जीतीं थीं जिसमें से 58 विधायकों ने अलग गुट बना लिया है जिससे ममता के पास सिर्फ 22 विधायक बचे हैं।