जबलपुर में कृषि कंपनी का फर्जीवाड़ा उजागर
भोपाल [महामीडिया]
पाटन क्षेत्र में बेगमगंज सीड प्रोड्यूसर लिमिटेड कंपनी द्वारा शासकीय योजनाओं में फर्जीवाड़ा कर करीब 39 लाख 67 हजार 781 रुपये की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों में सचिन दुबे, रंजना पाण्डे, संदीप दुबे, अंशुल बर्मन, नेहा पाण्डे, उमा सिंह, कंपनी प्रबंधक मनीष चौरसिया, लेखापाल कमलेश साहू और कंप्यूटर ऑपरेटर नीलेश विश्वकर्मा शामिल हैं। जांच प्रतिवेदन में खुलासा हुआ कि कंपनी के डायरेक्टरों ने मिलकर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए और शासकीय नियमों का उल्लंघन कर आर्थिक लाभ प्राप्त किया है। कंपनी ने आईसीआईसीआई बैंक का एक खाता प्रस्तुत किया था। सत्यापन के दौरान सामने आया कि उक्त खाता कंपनी के नाम पर था ही नहीं। इससे पूरे मामले में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई।