सब उपलब्धियां गुरु कृपा से  : ब्रह्मचारी गिरीश जी    

सब उपलब्धियां गुरु कृपा से  : ब्रह्मचारी गिरीश जी    

भोपाल [ महा मीडिया] आज संपूर्ण देश के महर्षि संस्थानों एवं महर्षि विद्या मंदिर विद्यालयों सहित  श्री  गुरु पूर्णिमा महोत्सव का मुख्य कार्यक्रम महर्षि महेश योगी संस्थान भोपाल में धूमधाम से मनाया गया इस अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के अध्यक्ष एवं महर्ष महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय के कुलाधिपति वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने समस्त महर्षि संस्थानों संस्थाओं की वर्ष भर की उपलब्धियां को श्री गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती जी एवं परम पूज्य संत महर्षि महेश योगी जी के चरण कमलों में समर्पित करते हुए कहा कि हम तो प्रत्येक दिन की शुरुआत गुरु पूजन से करते हैं I प्रतिदिन सारे कार्य गुरु की आज्ञा से ही करते हैं इसलिए हम सभी का एक ही संकल्प है हमारे गुरुओं के संकल्प को पूरा करना। ब्रह्मचारी गिरीश जी का आगे कहना था कि यदि हम गुरु की महिमा को नहीं जानते होते तो गुरु के सामने नतमस्तक कैसे होते I हम इसीलिए सदैव गुरुओं के समक्ष नतमस्तक होते हैं क्योंकि उनकी आस्था और शक्ति हमें ज्ञात है I इसीलिए नतमस्तक होकर हम उनका आशीर्वाद लेते हैं। 
       इसके पश्चात ब्रह्मचारी गिरीश जी ने महर्षि वर्ल्ड का तमगा, ओजस्वी एवं महर्षि वेद विज्ञान पुस्तक के अंग्रेजी संस्करण, महर्षि विश्व शांति आंदोलन का ई न्यूज लेटर, मासिक ई ज्ञान, महर्षि स्कॉलरशिप अवार्ड एवं स्कॉलरशिप के ब्रोशर, महा मीडिया मासिक पत्रिका सहित महामीडिया न्यू सर्विस के पोस्टर का विमोचन एवं लोकार्पण किया।

      तत्पश्चात ब्रह्मचारी गिरीश जी ने महर्षि वेद विज्ञान विश्वविद्यापीठम, महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह, महर्षि किड्स होम, महर्षि महेश योगी वैदिक विश्वविद्यालय, महर्षि इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट भोपाल एवं इंदौर, महर्षि विश्वविद्यालय आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़, महर्षि इंस्टिट्यूट ऑफ़ स्कूल डेवलपमेंट एंड ट्रेनिंग, महर्षि देरी एवं प्रशिक्षण केंद्र, महर्षि इंस्टीट्यूट आफ हेल्थ साइंस, महर्षि वैदिक स्वास्थ्य केंद्र, महर्षि आनंद निकेतन, महर्षि नर्सरी, महर्षि कॉर्पोरेट डेवलपमेंट प्रोग्राम, महर्षि वेद विज्ञान प्रकाशन, महर्षि विश्व शांति आंदोलन, महर्षि आध्यात्मिक जन जागरण अभियान, महर्षि आइडियल भारत अभियान, महा मीडिया मासिक पत्रिका, महर्षि टावर सहित समस्त महर्षि इकाइयों की वर्ष भर की उपलब्धियां को श्री गुरु चरणों में समर्पित करते हुए आगामी वर्ष के लिए अपने गुरुओं से आशीर्वाद मांगा। 
       इस अवसर पर  महर्षि महेश योगी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलगुरु प्रो. भुवनेश शर्मा,   महर्षि विद्या मंदिर विद्यालय समूह के कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रकाश जोशी, निदेशक संचार एवं जनसंपर्क विजय रत्न खरे,, वैद्य मधुसूदन देशपांडे ने श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर अपने-अपने विचार रखते हुए वर्ष भर की समस्त उपलब्धियां को श्री गुरु चरणों में समर्पित कीं एवं आगामी वर्ष के लिए आशीर्वाद मांगा । इस दो दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम, भोजपुर मंदिर मार्ग, छान के महर्षि उत्सव भवन में किया गया था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महर्षि संस्थान के समस्त निदेशक गणों सहित अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षक एवं विद्यार्थी गण तथा श्रद्धालु उपस्थित थे।

सम्बंधित ख़बरें