आलू की दो नई उन्नत किस्में अधिसूचित

आलू की दो नई उन्नत किस्में अधिसूचित

भोपाल [ महामीडिया] केंद्रीय आलू अनुसंधान संस्थान शिमला द्वारा विकसित आलू की दो नई उन्नत किस्मों ‘कुफरी अभेद्य’ और ‘कुफरी रूबी’ को केंद्र सरकार ने आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है। राजपत्र में प्रकाशित अधिसूचना के बाद अब इन दोनों किस्मों के गुणवत्तापूर्ण बीजों का उत्पादन, प्रमाणीकरण और बिक्री अनुशंसित क्षेत्रों में की जा सकेगी। इससे किसानों को अधिक उत्पादन, बेहतर गुणवत्ता, रोग प्रबंधन और बाजार की नई संभावनाओं का लाभ मिलने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें