मैग्मा जनरल इंश्योरेंस कंपनी को बीमा नियामक की अनुमति मिली
भोपाल [ महा मीडिया] पतंजलि आयुर्वेद और धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप को मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में हिस्सेदारी खरीदने के लिए बीमा नियामक से अनुमति मिल गई है। लगभग 4,500 करोड़ रुपए में डील हुई है। नियामक ने 28 जुलाई 2026 के पत्र के जरिए इस अधिग्रहण को हरी झंडी दी है। यह मंजूरी पत्र जारी होने की तारीख से अगले 3 महीने तक मान्य रहेगी।इस डील के तहत पतंजलि आयुर्वेद 73.6% हिस्सेदारी खरीदेगी जबकि धर्मपाल सत्यपाल ग्रुप 24.5% हिस्सेदारी का मालिक बनेगा।