ई-वे बिल सिस्टम में प्रस्तावित बदलाव टला
भोपाल [महा मीडिया]
वस्तु एवं सेवा कर नेटवर्क ने ई-वे बिल सिस्टम में प्रस्तावित बदलावों को अगले आदेश तक के लिए टाल दिया है। यह बदलाव एक अगस्त से लागू होने वाले थे। इंडस्ट्री की ओर से टेक्निकल सिस्टम और कारोबारी प्रक्रियाओं की तैयारियों को लेकर जताई गई चिंताओं के बाद यह निर्णय लिया गया है। ई-वे बिल GST जीएसटी व्यवस्था के अंतर्गत निर्धारित मूल्य से ज्यादा के सामान की आवाजाही के लिए तैयार किया जाने वाला एक इलेक्ट्रॉनिक दस्तावेज है।