नवीनतम
सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम समुदाय को नमाज के लिए जगह आवंटित की
भोपाल [ महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट ने धार की विवादित भोजशाला,कमल मौला परिसर से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अदालत ने मुस्लिम समुदाय के श्रद्धालुओं को जुम्मे (शुक्रवार) की नमाज अदा करने के लिए विवादित परिसर के पास ही एक जमीन आवंटित करने का निर्देश दिया है।सुप्रीम कोर्ट द्वारा चिह्नित की गई यह जमीन खसरा नंबर 596 है जिसे विवादित स्थल से सटी हुई दरगाह की जमीन बताया गया है। भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने मध्य प्रदेश सरकार को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने और इसके लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए हैं।