अब भारतीय हॉकी टीम की 'केसरिया' जर्सी

अब भारतीय हॉकी टीम की 'केसरिया' जर्सी

भोपाल [ महा मीडिया] नीदरलैंड और बेल्जियम में अगले महीने (15 से 30 अगस्त) होने वाले विश्व कप में भारतीय मेंस और विमंस हॉकी टीमें अपनी पारंपरिक नीली किट के बजाय केसरिया जर्सी में नजर आएंगी।  नई जर्सी का डिजाइन और रंग "एक कहानी बताने" और "भारत का गौरव" दिखाने के लिए है।  केसरिया रंग साहस, त्याग और जीत का प्रतीक है। लेकिन अब इस जर्सी के रंग को लेकर सियासत होने लगी है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि सरकार चाहे हॉकी टीम की जर्सी बदले या इतिहास को नए सिरे से लिखने का प्रयास करे देश के युवा सब देख रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें