जुलाई में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे

जुलाई में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे

भोपाल [ महामीडिया] जुलाई के महीने में देशभर में अलग-अलग राज्यों में मिलाकर करीब 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। इन छुट्टियों में साप्ताहिक अवकाश  (रविवार और दूसरा-चौथा शनिवार) के साथ-साथ कई क्षेत्रीय त्योहार और विशेष अवसर शामिल हैं। अगले महीने जुलाई में अलग-अलग राज्यों व शहरों में कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। 4 रविवार और दूसरे-चौथे शनिवार के अलावा 6 दिन अलग-अलग जगहों पर बैंकों में कामकाज नहीं होगा।

जुलाई में साप्ताहिक छुट्टियों की लिस्ट

* 5 जुलाई (रविवार)
* 11 जुलाई (दूसरा शनिवार)
* 12 जुलाई (रविवार)
* 19 जुलाई (रविवार)
* 25 जुलाई (चौथा शनिवार)
* 26 जुलाई (रविवार) 

जुलाई महीने में अतिरिक्त छुट्टियां 

* 6 जुलाई (सोमवार): – मिजोरम (आइजोल)
* 9 जुलाई (गुरुवार): बेहदिएनखलाम – मेघालय (शिलॉन्ग)
* 16 जुलाई (गुरुवार): रथ यात्रा – ओडिशा 
* 17 जुलाई (शुक्रवार): यू तिरोत सिंग की पुण्यतिथि – पूर्वोत्तर राज्य
* 18 जुलाई (शनिवार): द्रुकपा त्शे-ज़ी – सिक्किम 
* 21 जुलाई (खर्ची पूजा) – त्रिपुरा और मेघालय
* 31 जुलाई (शुक्रवार): शहीद उधम सिंह का शहादत दिवस – हरियाणा

सम्बंधित ख़बरें