अफगानिस्तान के तीन ठिकानों पर पाकिस्तानी हमला
भोपाल [ महा मीडिया] पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में तीन ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। पहले खैबर पख्तूनख्वा के बाजौर जिले में जमीनी ऑपरेशन किया गया। इसके बाद सीमा पार अफगानिस्तान के भीतर तीन आतंकियों के ठिकानों पर हमले किए गए। इन हमलों में 29 आतंकियों को मार गिराया गया हैं। इससे एक दिन पहले पाकिस्तान के कराची में सिंध रेंजर्स के हेडकॉर्टर पर हथियारों और विस्फोटकों से लैस आतंकियों ने हमला किया था। इसमें चार रेंजर्स जवान मारे गए थे वहीं छह हमलावर मारे गए थे।