दिल्ली कैबिनेट ने नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति को अनुमति दी
भोपाल [ महा मीडिया] दिल्ली मंत्रिमंडल ने राज्य की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति 2026 को अनुमति दे दी है। यह नीति 1 जुलाई से लागू होगीऔर पुराने वाहनों को स्क्रैप करने पर ₹1 लाख तक का प्रोत्साहन दिया जाएगा। नई नीति 1 जुलाई से प्रभावी होगी। इसके तहत 1 जनवरी 2027 से केवल इलेक्ट्रिक ऑटो और 1 अप्रैल 2028 से केवल इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के पंजीकरण की अनुमति दी जाएगी।